SKG Civil Academy
UPSC CURRENT AFFAIRS - 1 December 2025
Target UPSC - 2026
स्रोत: The Hindu | PIB | TOI | Indian Express | Economic Times | HT
प्र.1. निम्नलिखित पर विचार कीजिए-
नाइजर, चाड, कैमरून, बेनिन, अल्जीरिया, लीबिया

उपरोक्त देशों में से कितने देशों की सीमा नाइजीरिया से लगती है?
सही उत्तर जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
उत्तर: B. केवल चार
नाइजीरिया की सीमा उत्तर में नाइजर, उत्तर-पूर्व में चाड, पूर्व में कैमरून और पश्चिम में बेनिन से लगती है।
प्र 2. 'पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के बारे में विचार कीजिये:
I. इसका लक्ष्य एक करोड़ घरों की छतों पर सौर पैनल लगाना है।
II. MNRE का लक्ष्य आधार-स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करना है।
III. इसका लक्ष्य 3 लाख से अधिक कुशल जनशक्ति सृजित करना है।
सही उत्तर जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
उत्तर: D. I, II और III
इस योजना का लक्ष्य आवासीय क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और सौर क्षेत्र में रोजगार के लिए युवाओं को कुशल बनाना है।
प्र.3. इलायची के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. यह अदरक परिवार का सुगंधित मसाला है।
2. इसके उत्पादन के लिए ह्यूमस रहित मिट्टी की आवश्यकता होती है।
3. भारत में केरल इलायची के उत्पादन में 58% का योगदान देता है।
सही उत्तर जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
उत्तर: B. केवल दो
कथन 2 गलत है। इलायची के लिए ह्यूमस युक्त (Rich in Humus) अम्लीय मिट्टी सबसे अच्छी होती है।
[Image showing a map representing the Two-State Solution for Israel and Palestine]
प्र.4. समाचारों में रहने वाला ‘दो स्टेट सॉल्यूशन’ किससे संबंधित है?
सही उत्तर जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
उत्तर: C. इजराइल - फिलिस्तीन
प्र.5. होर्मुज जलडमरूमध्य के संदर्भ में विचार कीजिए:
1. यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है।
2. ईरान इसके उत्तर में स्थित है।
सही उत्तर जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
उत्तर: C. 1 और 2 दोनों
© 2026 SKG Civil Academy | सफलता का संकल्प