📏 रिसाइज कैनवास (PX)
✨ फिल्टर (सिलेक्ट फोटो)
✍️ टेक्स्ट जोड़ें
💾 क्वालिटी कंट्रोल
इस इमेज एडिटर और कंप्रेसर का उपयोग कैसे करें?
यदि आप अपनी फोटो को बिना क्वालिटी खोए ऑनलाइन एडिट करना चाहते हैं या उसका फाइल साइज (KB में) कम करना चाहते हैं, तो यह टूल आपके लिए बेस्ट है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. फोटो अपलोड करें
सबसे ऊपर दिए गए 'फोटो चुनें' (Select Your Image) बटन पर क्लिक करें। अपने मोबाइल या कंप्यूटर से वह इमेज सिलेक्ट करें जिसे आप एडिट या कंप्रेस करना चाहते हैं। अपलोड होते ही इमेज आपके स्क्रीन पर दिखाई देगी।
2. इमेज को एडिट और कस्टमाइज करें
- ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट: अगर फोटो डार्क है, तो 'ब्राइटनेस' स्लाइडर का उपयोग करें। फोटो को साफ दिखाने के लिए 'कॉन्ट्रास्ट' का इस्तेमाल करें।
- ब्लर इफेक्ट (Blur): यदि आप बैकग्राउंड या पूरी इमेज को हल्का धुंधला करना चाहते हैं, तो 'ब्लर' स्लाइडर का उपयोग करें।
- टेक्स्ट जोड़ें (Add Text): फोटो पर अपना नाम या कोई जानकारी लिखने के लिए बॉक्स में टाइप करें और 'Add Text' दबाएं। आप कलर पिकर से टेक्स्ट का रंग भी बदल सकते हैं।
3. साइज और फ्रेम सेट करें (Resize)
अगर आपको किसी फॉर्म के लिए खास पिक्सेल साइज चाहिए, तो 'रिसाइज कैनवास' सेक्शन में चौड़ाई (Width) और ऊंचाई (Height) डालें और 'फ्रेम सेट करें' पर क्लिक करें। इमेज को मूव करने के लिए उस पर क्लिक करके ड्रैग करें।
4. KB साइज कंट्रोल और डाउनलोड
डाउनलोड करने से पहले 'क्वालिटी कंट्रोल' में अपना मनचाहा साइज (जैसे 50 KB या 100 KB) चुनें। अंत में, 'इमेज डाउनलोड करें' बटन पर क्लिक करें। आपकी प्रोफेशनल तरीके से एडिट की गई फोटो तुरंत सेव हो जाएगी।