PM Dhan-Dhaanya Krishi Yojana 2025 

Pradhanmantri dhan Dhaanya Krishi Yojana (प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना)  की घोषणा केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में की थी, जिसे 16 जुलाई 2025 को मंजूरी दे दी गई है। यह योजना 6 वर्षों तक चलेगी (2025- 26 से लेकर 2030 - 31 तक) और प्रतिवर्ष 24000 करोड रुपए वार्षिक व्यय से खेती की गुणवत्ता सुधारने में काम करेगी।
 
  
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना 2025


योजना का मुख्य उद्देश्य उन 100 जिलों का सर्वांगीण विकास करना है जहां कृषि उत्पादकता, फसल अधिभोग और बैंक लोन कम है। Pradhanmantri dhan Dhaanya Krishi Yojana का प्रमुख लक्ष्य पिछड़े इलाकों में कृषि उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, कटाई के बाद उपजी भंडारण में सुधार करना (पंचायत/ प्रखंड स्तर) सिंचाई सुविधाओं का विकास करना और किसानों को अल्पकालीन एवं दीर्घकालिक कर्ज उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री धन धन योजना को नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर लागू किया गया है। और इसको 36 केंद्रीय योजनाओं के साथ मिलकर समान में बनाकर क्रियान्वित किया गया है।

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना कृषि योजना के लाभ/Benefits :

  • नई तकनीक और आधुनिक कृषि पद्धतियों के प्रयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी जिससे किसानों आय में बढ़ेगी।
  • इस योजना के तहत विभिन्न फसलों  की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे किसानों की आय के स्रोत बढ़ेंगे।
  • पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर कटाई के बाद भंडारण की सुविधा प्रदान की जाएगी जिससे फसलों की बर्बादी कम होगी।
  • किसानों को सस्ते ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा।
  • इस योजना के माध्यम से लगभग 1.7 करोड़ किसानों के लाभान्वित होने की संभावना है।
  • योजना के माध्यम से कृषि उपज बढ़ेगी जिससे भारत की खाद्यान्न आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी।

PM Dhan Dhaanya Krishi Yojana Eligibility/ पात्रता:

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के पात्रता मानदंड अभी तक अधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किए गए हैं। हालांकि योजना के स्वरूप को देखते  हुए निम्नलिखित पात्रता मानदंड हो सकते हैं:-
  • अभी इस योजना को देश के 100 जिलों में लागू किया जाएगा जो केंद्र सरकार द्वारा चिन्हित किए गए हैं बाद में इसका विस्तार किया जा सकता है।
  • प्रत्येक राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों से कम से कम एक जिला शामिल किया जा सकता है।
  • PM Dhan Dhaanya Krishi Yojana के तहत मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों को लक्षित किया जाएगा। जिन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों के लिए  प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  •  यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि सरकार इसके लिए अन्य शर्तें लागू कर सकती है।


PM Dhan Dhaanya Krishi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावज/ Required Documents:

  •  पहचान पत्र, आधार कार्ड या वोटर आईडी।
  • भूमि संबंधित दस्तावेज 
  • बैंक खाते की जानकारी के लिए पासबुक 
  • अन्य दस्तावेज जो सरकार मांग सकती है। 
Note : आवश्यक दस्तावेजों की सूची की जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विकसित कर सकते हैं।


PM Dhan Dhaanya Krishi Yojana आवेदन प्रक्रिया/Application Process Online Offline:

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के लिए किसानों से सीधे आवेदन नहीं मांगा गया है बल्कि इसे पहले से चली आ रही 36 योजनाओं के साथ समायोजित कर के लागू किया जाएगा। इसका अर्थ है कि किसानों को किसी ने पोर्टल पर आवेदन करने की जरूरत नहीं है। योजना के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं -
  • इस के तहत नई योजना खोलने की बजाय पहले से चली आ रही  कृषि एवं सहायक योजनाओं को लक्षित रूप से जिलों तक समन्वय पूर्वक पहुंचाया जाएगा।
  • प्रत्येक चयनित जिले में जिला धन धान्य समिति बनाई जाएगी जो संबंधित योजनाओं का रोडमैप तैयार करेगी।
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए अभी तक कोई अधिकारिक पोर्टल या वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है। भविष्य में कृषि मंत्रालय या राज्य सरकारें इसके लिए कोई कदम उठा सकती हैं।


अधिक जानकारी के लिए:  यहां Click करें 

योजना की विस्तृत जानकारी PIB पर दी गई है: VIsit करें: PIB  

FAQs: 

प्रश्न: यह योजना कितने जिलों में लागू की जाएगी?

उत्तर: प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना शुरुआत में देश के 100 जिलों में लागू की जाएगी। जिससे लगभग 1.7 करोड़ किसानों को लाभ होने की संभावना है।

प्रश्न: योजना को कितने वर्षों तक लागू किया जाएगा और इसके लिए कितना कितना बजट आवंटित किया गया है?

उत्तर: प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना  6 वर्ष  अर्थात वित्तीय वर्ष 2025 26 से लेकर 2030 तक के लिए लागू की गई है जिसके लिए 24000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।


प्रश्न: इस योजना के तहत किसानों को क्या सुविधा मिलेगी? 

उत्तर: इस योजना के तहत प्रमुख रूप से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, बेहतर बीज, उर्वरक, सिंचाई इंफ्रास्ट्रक्चर  और कटाई के बाद भंडारण की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही किसानों को तकनीकी कृषि शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


प्रश्न: इस योजना की आधिकारिक जानकारी कहां से प्राप्त की जा सकती है?

उत्तर: इस योजना की विस्तृत जानकारी कृषि मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है इसके अलावा पीईबी की वेबसाइटस भी आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।